पनीर बटर मसाला रेसिपी

पनीर बटर मसाला


पनीर बटर मसाला बनाने के लिए सामाग्री -
☆ पनीर- 250 ग्राम 
☆ टमाटर- 3 मध्यम आकर 
☆ प्याज- 1 मध्यम आकार 
☆ मक्खन- 2 बड़े चम्मच 
☆ ताजा क्रीम- 2 बड़े चम्मच
☆ तेल- 1 बड़े चम्मच
☆ अदरक लहसून का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच 
☆ लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
☆ हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
☆ धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
☆ गरम मसाला- ½ छोटा चम्मच
☆ कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
☆ नमक- स्वादानुसार 
☆ पानी- आवश्कतानुसार 
बनाने की विधि 
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें!
टमाटर की प्यूरी बना ले!
प्याज को बारीक काट लें!

1- कढाही में तेल और मक्खन डालकर प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भुने!
2- अब अदरक-लहसून का पेस्ट डाल कर अच्छे से भुने!
3- अब टमाटर की प्यूरी डाल कर तब तक पकायें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे!
4- अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर,  धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाये!
5- थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को 5 मिनट तक मध्यम आँच पर पकायें!
6- अब पनीर के टुकड़े डाले और 3 से 4 मिनट तक पकायें! 
7- अब क्रीम, कसूरी मैथी और मक्खन डालकर मिलाए!
8- अंत में गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दे!

तैयार है आपका पनीर बटर मसाला!

टिप्पणियाँ