पनीर लहसुनिया मसाला
• लहसुन - 10 -12 कलियाँ (बारीक कटी)
• प्याज - 2 मध्यम आकार (बारीक कटी)
• टमाटर - 3 मध्यम आकार (प्यूरी)
• हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
• तेल - 2 बड़े चम्मच
• मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
• धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
• हल्दी पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
• गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच
• नमक - स्वादनुसार
• कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
• पानी - आवश्यकतानुसार
• हरा धनिया - सजाने के लिए
बनाने की विधि
1. कढ़ाही में तेल और मक्खन गर्म करे।
2. अब बारीक कटा लहसुन डालकर धीमी आँच पर हल्का सुनहरा होने तक भुने।
3. अब प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक पकाएं।
4. अब टमाटर प्यूरी डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
5. अब सभी सूखे मसाले और नमक डालकर अच्छे से पकाएं।
6. थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी तैयार करे।
7. अब पनीर डालकर 4 -5 मिनट धीमी आँच पर पकाएं।
8. अंत में कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर गैस बंद करे।
तैयार है आपकी पनीर लहसुनिया मसाला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें