ढाबा स्टाइल मिक्स वेज सब्ज़ी

ढाबा स्टाइल मिक्स वेज सब्ज़ी



बनाने के लिये सामग्री:

☆ आलू – 2 (चौकोर कटे हुए)

☆ फूलगोभी – 1 कप

☆ गाजर – 1 (लंबी कटी)

☆शिमला मिर्च – 1 (स्लाइस)

☆ मटर – ½ कप प्याज़ – 2(बारीक कटे)

☆ टमाटर – 2 (पीसे हुए)

☆ अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

☆ हरी मिर्च – 2 (कटी)

मसाले: तेल – 4 बड़े चम्मच

जीरा – 1 छोटा चम्मच

तेज पत्ता – 1

हल्दी – ½ छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच

गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच

कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच

नमक – स्वाद अनुसार

बनाने की विधि 

1- सब्ज़ियाँ तैयार करें सभी सब्ज़ियों को धोकर मध्यम आकार में काट लें।

2- फूलगोभी को हल्का सा नमक वाले गरम पानी में 5 मिनट डालकर निकाल लें।

3- अब काढ़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें।

4- आलू, गाजर और फूलगोभी डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। (फ्राई करके अलग निकाल लें)

5- अब उसी कढ़ाही में बाकी तेल डालें।

6- जीरा और तेज पत्ता डालें।

7- फिर प्याज़ डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

8- अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कच्चापन खत्म करें।

9- अब पीसा हुआ टमाटर डालें और तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए।

10- अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें।

11- अब फ्राई की हुई सब्ज़ियाँ और मटर डालें।

12- थोड़ा पानी डालकर ढक दें और 8–10 मिनट पकाएँ।

13- अब शिमला मिर्च, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें। 2 मिनट और पकाकर गैस बंद करें।

तैयार है आपकी ढाबा स्टाइल मिक्स वेज सब्ज़ी

टिप्पणियाँ